बड़ी खबर
रमनगरा प्लांट की बार-बार खराबी से जबलपुर के बड़े हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित, एक सप्ताह में कई बार शटडाउन मदन महल थाने में मिला साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा, मंदिर के पीछे बैठा था इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा दमोह से पान उमरिया जा रही चलती स्विफ्ट कार में लगी आग, सूझबूझ से बची युवकों की जान मेडिकल यूनिवर्सिटी के विभाजन का मामला गर्माया, नए कुलगुरु की नियुक्ति रोकने राज्यपाल के उपसचिव को भेजी गई आपत्ति मध्यप्रदेश हाईकोर्ट परिसर में फर्जी वकीलों पर सख्ती, बार एसोसिएशन ने चलाया जांच अभियान गणेश प्रतिमा के सामने आपत्तिजनक डांस का वीडियो वायरल, हिंदू धर्म सेना ने की कार्रवाई की मांग

Home » ताज़ा » बल्देवबाग 1 घंटे से लंबा जाम, राहगीर बेहाल, ट्रैफिक पुलिस नदारद

बल्देवबाग 1 घंटे से लंबा जाम, राहगीर बेहाल, ट्रैफिक पुलिस नदारद

Facebook
Twitter
WhatsApp

जबलपुर। दमोहनाका में चल रहे ओह्वर ब्रीज एक्सटेंशन के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से आगामी 30 जून तक दमोहनाका चौक तक की सड़कों पर आवागमन बंद कर दिया गया है। परिणामस्वरू दमोहनाका और बल्देवबाग की प्रमुख सड़कों पर 1 घंटे से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। मौके पर पर केवल एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी नजर आया जो इस स्थिति से निपटने में नाकाम दिख रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, जाम की समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कई वाहन चालक जाम से बचने के लिए संकरी गलियों का सहारा ले रहे हैं, जिससे वहां भी यातायात बाधित हो रहा है।

राहगीरों ने बताया कि जाम के दौरान एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोग खुद ही यातायात को नियंत्रित करने की कोशिश करते नजर आए।

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें