बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » राष्ट्रीय » विश्वकर्मा जयंती पर मिलेगी शिल्पकाराें को सौगात

विश्वकर्मा जयंती पर मिलेगी शिल्पकाराें को सौगात

Facebook
Twitter
WhatsApp

18 तरह के पारंपरिक व्यापार से जुड़े करीब 30 लाख कारीगरों को मिलेगा 1 लाख का लोन
योजना का लाभ बुनकर, सुनार, लोहार, कपड़े धोने वाले और नाई को मिलेगा

ऐसे होगी प्रकिया-

सरकार द्वारा सभी को पहले विश्वकर्मा सर्टिफिकेट मिलेगा

विशेष पहचान पत्र दिया जाएगा।

इस सर्टिफिकेट और पहचान पत्र को बैंक में एक विशेष फॉर्म के साथ संलग्न कर इस 1 लाख का सब्सिडी वाला लोन लिया जा सकेगा।

योजना में मिलेगी ट्रेनिंग

कारीगरों और शिल्पकारों को उनकी प्रतिभा को और निखारने के लिए सरकार इन्हें दो तरह की ट्रेिनंग देगी। पहली ट्रेनिंग बेसिक होगी और दूसरी एडवांस। इस ट्रेनिंग से कई लोगों को नया कुछ सीखने के साथ अपनी प्रतिभा को और निखारने का मौका भी मिलेगा।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर "पीएम विश्वकर्मा योजना' को लांच करने का वादा देशवासियों से किया है। इसी सिलसिले में इस योजना को सरकार द्वारा अभी से मूल रूप प्रदान किया जा रहा है।
देश में 18 तरह के पारंपरिक व्यापाराें से जुड़े करीब 30 लाख कारीगरों व शिल्पकारों को सिर्फ 5% ब्याज दर पर एक लाख का लोन मिलेगा। आगे राशि को दो लाख किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार काे हुई आर्थिक मामलों की केंद्रीय समिति (सीसीईए) की बैठक में 'पीएम विश्वकर्मा योजना' का खाका तय हुआ। बैठक के बाद केंद्रीय रेल, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इसका फायदा बुनकर, सुनार, लोहार, कपड़े धोने वाले, नाई को मिलेगा। योजना में पहले पांच साल में 13 हजार करोड़ रु. खर्च होंगे। वैष्णव के मुताबिक सरकार इन लोगों को पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट, पहचान पत्र देगी, जिसके जरिए ये लोग बैंक से सब्सिडी वाला लोन ले सकेंगे। साथ ही नए स्किल्स, टूल्स, क्रेडिट सपोर्ट भी देगी। स्किल ट्रेनिंग दो तरह की होगी। बेसिक और एडवांस। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से इस योजना का जिक्र किया था। हालांकि पीएम इसकी औपचारिक शुरुआत 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर करेंगे।

 

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें