बड़ी खबर
जबलपुर : विजयनगर के होटल में स्कूल की नाबालिग छात्रा का उसके सहपाठियों ने किया गैंगरेप महापौर ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की ली जानकारी महापौर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश कुंदनदास स्कूल के सामने चलती कार में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, मची अफरातफरी जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का महापौर श्रीमती सूरी ने किया निरीक्षण महापौर ने, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

Home » Uncategorized » “अब हमेशा पहनना है हेलमेट” — थाना प्रभारी की अपील

“अब हमेशा पहनना है हेलमेट” — थाना प्रभारी की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थाना बाकल पुलिस द्वारा आज विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए और उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।

थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि “सड़क पर वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग करें, सुरक्षित रहें और सुरक्षित पहुंचें।” उन्होंने कहा कि अब हमेशा हेलमेट पहनना जरूरी है, क्योंकि हेलमेट न सिर्फ कानून का पालन है बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे मजबूत साधन भी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर में गंभीर चोट लगने से जान का खतरा बढ़ जाता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं हेलमेट पहनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर पुलिस स्टाफ मौजूद रहा और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें