रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के योग विभाग के एम ए के तृतीया सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा कला निकेतन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के फार्मेसी विभाग में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क योग शिविर का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में योग से कैंसर पर विजय प्राप्त करने वाली योग शिक्षिका नीलम शर्मा शामिल हुईं। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में कला निकेतन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आर सी पाण्डेय एवं फार्मेसी विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ सीमा कोहली उपस्थित रहीं। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के योग विभाग के शिक्षक डॉ राजेश कुमार पांडे डॉक्टर राकेश गोस्वामी डॉक्टर रीना मिश्रा डॉक्टर वंदना यादव डॉक्टर वर्षा अवस्थी एवं कला निकेतन महाविद्यालय के फार्मेसी विभाग के अन्य शिक्षक गण कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस दस दिवसीय शिविर का संचालन अलंकृति श्रीवास्तव, मोहन देशपांडे, खुशबू साहू, राधा पटेल ,रितु दुबे, राहुल सिंह राजपूत द्वारा किया जाना है, जिसका समापन 11 फरवरी 2026 को होगा। उद्घाटन समारोह में मोहन देशपांडे ने गीत की प्रस्तुति दी एवं अलंकृति श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया।



