Home » स्पेशल » भेड़ाघाट में चार महीने बाद लौटी रौनक, नर्मदा का जलस्तर घटने पर शुरू हुई बोटिंग

भेड़ाघाट में चार महीने बाद लौटी रौनक, नर्मदा का जलस्तर घटने पर शुरू हुई बोटिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp

पर्यटन गतिविधियां शुरू होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी निगरानी जरूरी होगी

जबलपुर। मानसून के बाद विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में एक बार फिर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। नर्मदा नदी का जलस्तर कम होने के बाद 12 अक्टूबर से पंचवटी में नौका विहार शुरू कर दिया गया है। पर्यटक संगमरमर की ऊंची चट्टानों के बीच नावों से प्राकृतिक नजारों का आनंद ले रहे हैं।

मानसून के दौरान नर्मदा का जलस्तर बढ़ने और पानी की तेज धारा के कारण धुआंधार और आसपास का क्षेत्र जोखिमपूर्ण हो जाता है। इसी वजह से करीब चार महीने तक पर्यटन गतिविधियां बंद रहती हैं। जलस्तर कम होने के बाद अक्टूबर में इन्हें दोबारा शुरू किया गया।

फिलहाल भेड़ाघाट में करीब 30 नावें पर्यटकों को सैर करा रही हैं। इसके अलावा कुछ मोटरबोट भी संचालित की जा रही हैं। घाट के आसपास दुकानें भी दोबारा सजने लगी हैं।

भेड़ाघाट में रोपवे और ग्लास ब्रिज भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। वहीं, पर्यटन गतिविधियां शुरू होने के साथ सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी ध्यान देने की जरूरत बताई जा रही है।

भेड़ाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष चतुर सिंह के अनुसार, 12 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए क्षेत्र दोबारा शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए गोताखोर तैनात हैं और नाविकों को पर्यटकों को बिना लाइफ जैकेट के नाव में नहीं बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। उनके अनुसार, बरगी में हुए क्रूज हादसे के बाद भेड़ाघाट में भी अलर्ट किया गया है।

नगर पंचायत की टीम पुलिस के साथ घाट और धुआंधार क्षेत्र में निगरानी के लिए तैनात रहती है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें