Home » ताज़ा » कटनी में तेंदुए का सफल रेस्क्यू, डॉग स्क्वाड की कार्रवाई से अवैध फंदेबाजी का भंडाफोड़

कटनी में तेंदुए का सफल रेस्क्यू, डॉग स्क्वाड की कार्रवाई से अवैध फंदेबाजी का भंडाफोड़

Facebook
Twitter
WhatsApp

वनमंडल कटनी अंतर्गत रेंज विजयराघवगढ़ में वन विभाग की तत्परता और सतर्कता से एक वन्यप्राणी तेंदुए की जान बचाई गई। दिनांक 5 फरवरी 2026 को बीट दारोड़ी (RF 42) से लगे राजस्व क्षेत्र में लगी चैन लिंक फेसिंग में एक तेंदुआ फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वन अमले द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए BTR रेस्क्यू दल एवं पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया। पूरी सावधानी और वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

रेस्क्यू के बाद सतना वनमंडल की डॉग स्क्वाड टीम द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान फेसिंग से लगभग 2 मीटर की दूरी पर 5 अवैध फंदे बरामद किए गए। डॉग स्क्वाड की निशानदेही पर टीम आरोपी राजू सिंह के घर तक पहुंची, जहां खेतों की गहन सर्चिंग में 7 नग खूंटी एवं तार भी जब्त किए गए।

मौके पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई तथा उसके विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण की दिशा में वन विभाग की प्रतिबद्धता और प्रभावी कार्यप्रणाली का एक सराहनीय उदाहरण है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें