बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » कटनी में महापौर का एक्शन मोड : शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचीं प्रीति सूरी, नाला सफाई और स्ट्रीट लाइट सुधार के दिए आदेश

कटनी में महापौर का एक्शन मोड : शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचीं प्रीति सूरी, नाला सफाई और स्ट्रीट लाइट सुधार के दिए आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी में नागरिकों की परेशानी को लेकर नगर निगम अब सीधे मैदान में उतरता दिखाई दे रहा है। बिरसा मुंडा वार्ड के पन्ना मोड़ के पास चमड़ा गोदाम रोड पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने और जर्जर सड़क की शिकायत मिलते ही महापौर प्रीति संजीव सूरी तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

स्थल निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली का दूषित पानी सड़क पर फैलने से आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं टूटी सड़क, जाम नालियां और खराब स्ट्रीट लाइट के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने मौके पर मौजूद एमआईसी सदस्यों और अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और जल निकासी की तत्काल व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही जेसीबी मशीन से नाले की सफाई शुरू करवाई गई, जिससे सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी हो सकी।

इसके साथ ही केडीसी से लेकर चमड़ा गोदाम रोड तक पूरे मार्ग का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने और जरूरत पड़ने पर नई लाइट लगाने के आदेश भी दिए गए।

महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि नगर निगम का काम सिर्फ शिकायत सुनना नहीं, बल्कि समय पर स्थायी समाधान देना है। “हर वार्ड, समान विकास” के लक्ष्य के साथ शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें