कटनी। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज 17 मार्च 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रत्येक प्रकरण में शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न एवं थानों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई होगी।


