Home » ताज़ा » जवाहर लाल कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के 24 वें अंतरमहाविद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपविजेता रहे

जवाहर लाल कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के 24 वें अंतरमहाविद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपविजेता रहे

Facebook
Twitter
WhatsApp

कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय जबलपुर ने बड़ी ही शानदार प्रस्तुतियां दर्शकों के सामने रखी

ये कार्यक्रम 2 दिवसीय थे , जिसमें 16 मार्च को सामूहिक लोक गायन , देशभक्ति गीत , एकल गीत, ललित कला, साहित्यक कार्यक्रम, मूर्तिकला , एकल अभिनय तथा अगले दिवस 17 मार्च को सामूहिक अभिनय , लोक नृत्य , लघु नाटक, मूक अभिनय हुआ ।
अभियांत्रिकी महाविद्यालय जबलपुर की शानदार प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को रोमांच से भर दिया ।
समूह नाटक में रानी दुर्गावती के गौरवमई इतिहास को उठाया गया , जिसमें रानी जी की वीरता और जीवन की झलकारी दिखाई गई। इस अभिनय को द्वितीय पुरुस्कार मिला ।
समूह नृत्य में वृंदावन के रास नृत्य को दिखाया गया, जिसमें सभी दर्शक झूमते दिखाई पड़े , और इस नृत्य को रजत पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
सबसे चर्चित लघु नाटक ( स्किट) रहा जिसमें महिला सशक्तिकरण के विषय को बड़ी ही पुरजोर ताकत से उठाए गया । इस अभिनय ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए , और इस अभिनय को प्रथम पुरस्कार मिला ।
वही मूक अभिनय ने सभी को जल संरक्षण की शिक्षा दी और जल बचाओ का संदेश दिया , इसके साथ ही दूसरे स्थान पर मूक अभिनय रहा।
और इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भी अभियांत्रिकी के छात्रों ने अपना परचम लहराया ।
और उपविजेता का खिताब उठाए ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा रहे ।
अभियांत्रिकी सांस्कृतिक टीम के प्रबंधक डॉ रत्नेश नारायण श्रीवास्तव थे , जिन्होंने इसे दिशा दी और सभी सहभागियों को इस सफलता के लिए प्रोत्साहित किया ।
इसके साथ ही इंजीनियर यज्ञेश नारायण श्रीवास्तव ने सारी व्यवस्थाएं देखी ।
टीम को ट्रेनिंग जबलपुर के जानेमाने रंगमंच के कलाकार श्री देवेंदर और श्री विनय शर्मा और उनकी टीम ने दी ।
कार्यक्रम में अभियांत्रिकी महाविद्यालय द्वारा सामाजिक मुद्दे उठाए और अभिनय द्वारा सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया ।पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई।
इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा ब्लॉग इवेंट भी रखा गया जिसमें अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अक्षत पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और आधुनिक विधा को बढ़ावा दिया ।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें