बड़ी खबर
महापौर ने, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं समस्याएं, मौके पर दिए गए त्वरित निराकरण के निर्देश एक ही मंच पर मिलेगा समस्याओं का समाधान,प्रातः 11 बजे से 1:30 बजे तक होगी सुनवाई लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा

Home » ताज़ा » महापौर ने, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

महापौर ने, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी से रवि शंकर पांडेय

कटनी । नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के समग्र विकास के क्रम में बुधवार 8 जुलाई को लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 3 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सरला संतोष मिश्रा MIC प्रभारी सदस्य डॉक्टर रमेश सोनी सुभाष साहू सुरेन्द्र गुप्ता की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित किया गया। भूमिपूजन वार्ड की वरिष्ठ महिला श्रीमती शकुन बर्मन के कर कमलों से विधिवत संपन्न कराया वार्ड वासियों को विकास कार्यों की नई सौगात दी गई।

इस अवसर पर नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वार्ड में लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इनमें 32.57 लाख रुपये की लागत से शासकीय स्कूल पहरुआ एवं सुभाष तिवारी के मकान से शंकर दुबे के मकान तक आरसीसी नाली निर्माण, 14.68 लाख रुपये की लागत से नंदन कानन गार्डन के बाजू से आरसीसी सड़क निर्माण, 5 लाख 87 हजार रुपये की लागत से गहोई कॉलोनी में नीरज रजक के घर से सीसी नाली निर्माण कार्य तथा लगभग 60 लाख रुपये की लागत से 3 नवीन ट्रांसफार्मर एवं 74 विद्युत पोल स्थापित किए जाने का कार्य शामिल है। यह विद्युत कार्य पन्नी कॉलोनी, कुठला, पहरुआ क्षेत्र सहित वार्ड के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इसके साथ ही वार्ड की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग 60 लाख रुपये की लागत से 3 नवीन ट्रांसफार्मर एवं 74 विद्युत पोल स्थापित किए जाएंगे। यह कार्य पन्नी कॉलोनी, कुठला, पहरुआ क्षेत्र सहित वार्ड के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मिश्रा ने कहा कि वार्ड क्रमांक 3 के नागरिक लंबे समय से इन विकास कार्यों की अपेक्षा कर रहे थे। आज इन कार्यों के भूमिपूजन के साथ वार्ड के विकास को नई गति मिलेगी। सड़क, नाली, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर स्थापित होने से हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य सर्व श्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेन्द्र गुप्ता, उपयंत्री मोना करिरा, ठेकेदार अरुण चक्रवर्ती, रजनीश तिवारी समाजसेवी संजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें