बड़ी खबर

Home » स्पेशल » गणेश प्रतिमा के सामने आपत्तिजनक डांस का वीडियो वायरल, हिंदू धर्म सेना ने की कार्रवाई की मांग

गणेश प्रतिमा के सामने आपत्तिजनक डांस का वीडियो वायरल, हिंदू धर्म सेना ने की कार्रवाई की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

जबलपुर के गौर क्षेत्र में गणेश प्रतिमा के सामने डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। बुधवार को हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने एएसपी कार्यालय पहुंचकर वीडियो और शिकायत पत्र सौंपते हुए संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

संगठन का आरोप है कि वीडियो में गणेश प्रतिमा के सामने कुछ युवक डांस करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान आपत्तिजनक गाने बजाए जा रहे थे। संगठन ने वीडियो में एक युवक द्वारा लड़की का रूप धारण कर आपत्तिजनक हरकतें करने का भी आरोप लगाया है।

हिंदू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष धीरज राजपूत ने दावा किया कि जिले के विभिन्न गणेश पंडालों में होने वाले कार्यक्रमों पर संगठन के कार्यकर्ता नजर रख रहे हैं। उन्होंने कुछ पंडालों में जुआ और आपत्तिजनक डांस की शिकायतें मिलने का भी दावा किया।

संगठन ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों के साथ संबंधित गणेश समिति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शिकायत के साथ मिला वीडियो गौर चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, वीडियो में शुभम बैरागी नाम के व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड किए जाने की बात सामने आई है। मामले में जांच के बाद तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें