Home » स्पेशल » जबलपुर में तेज आवाज वाले डीजे पर रोक की मांग, सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर में तेज आवाज वाले डीजे पर रोक की मांग, सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

जबलपुर में तेज आवाज वाले डीजे और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। नागरिक उपभोक्ता मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

मंच ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर रोक लगाने की मांग की। कलेक्टर की ओर से शिकायत पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने की बात मंच ने कही है।मंच के संरक्षक डॉ. पीजी नाजपांडे ने कहा कि हाल में बच्चों की मौत से जुड़ी घटनाओं के बाद तेज आवाज वाले डीजे को लेकर चिंता बढ़ी है। उन्होंने धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में तेज आवाज वाले डीजे पर रोक की मांग की।

मंच ने बैतूल की 17 वर्षीय छात्रा की मौत और उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 7 वर्षीय बच्ची की मौत की घटनाओं का भी हवाला दिया। बैतूल मामले में परिजनों ने तेज डीजे की आवाज को मौत की वजह बताया है, हालांकि मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि जांच और मेडिकल रिपोर्ट से ही होगी। मंच ने नागपुर के ‘नो डीजे’ अभियान का उदाहरण देते हुए जबलपुर और पूरे मध्यप्रदेश में इसी तरह की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

पदाधिकारियों का कहना है कि शहर में साइलेंस जोन बनाए जाने के बावजूद कई स्थानों पर तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन और संबंधित विभागों की बैठक बुलाकर आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें