जबलपुर। वेलफेयर विंग्स फाउंडेशन द्वारा 7 जनवरी, रविवार को जबलपुर स्थिति पावन ग्वारीघाट में गरीब बच्चों को पेस्ट्री वितरण कर अपने पहले सामाजिक कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया। सर्वप्रथम माँ नर्मदा की पूजना अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत कर फाउंडेशन के द्वारा समाज के सशक्तिकरण के लिए कई गतिविधियों शामिल करने का प्रण सभी सदस्यों ने लिया। समर्थन और साझेदारी के साथ, सभी स्वयंसेवकों को समाज सेवा में योगदान के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम ने हमारी मिशन को सच्चाई से साकार करने का एक नया अध्याय प्रारंभ किया है। सदस्यों को कहना है कि इस साहसिक पहल में वेलफेयर विंग्स फाउंडेशन द्वारा उन बच्चों को खुशियाँ और मुस्कानें बाँटी हैं जो जीवन के कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं। फाउंडेशन का गठन साथ मिलकर एक बेहतर और समृद्ध समाज का गठन करना है। एक सुनहरा अवसर है जब हम सब मिलकर दुनिया को बेहतर बनाने के लिए साथ में काम कर सकते हैं।
वेलफेयर विंग्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित पेस्ट्री वितरण कार्यक्रम में शशि वर्मा, अश्वनी मांझी, तरंग अग्रवाल, तरुण चक्रवर्ती, सुदेश केवट, अर्पित अग्रवाल, लिटिल रैकवार, जसकीरत सिंह, रोशनी केवट, सीमा डहेरिया एवं स्मिता बोरकर (नर्सिंग ऑफिसर सीपीएम एनसीबी मेडिकल कॉलेज) आदि सदस्यों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को अपने परिश्रम और नैतिकता से सफल बनाया।
आइए साथ मिलकर एक बेहतर दुनिया की ओर कदम बढ़ाएं! हमारी फाउंडेशन में शामिल होकर आप और हम साकारात्मक सुझावों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर सकते हैं। हम एक समृद्ध, समरस और सहयोगी समुदाय बनाने का संकल्प करते हैं। यदि आप इस मुहिम में साझेदारी करना चाहते हैं और हमें आर्थिक व सामाजिक सहयोग देना चाहते हैं, तो कृपया हमसे जुड़ें। साथ मिलकर हम एक बेहतर और समृद्ध भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। आपका स्वागत है!