बड़ी खबर
जबलपुर : विजयनगर के होटल में स्कूल की नाबालिग छात्रा का उसके सहपाठियों ने किया गैंगरेप महापौर ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की ली जानकारी महापौर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश कुंदनदास स्कूल के सामने चलती कार में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, मची अफरातफरी जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का महापौर श्रीमती सूरी ने किया निरीक्षण महापौर ने, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

Home » Uncategorized » महात्मा गांधी वार्ड के नागरिकों को मिली 12 लाख के विकास कार्यों की सौगात

महात्मा गांधी वार्ड के नागरिकों को मिली 12 लाख के विकास कार्यों की सौगात

Facebook
Twitter
WhatsApp

महापौर, निगमाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन


महापौर, निगमाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

कटनी। नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के साथ ही नगर की बेहतर सफाई व्यवस्था ओर सुगम यातायात की सुविधा हेतु नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देशन में निगम प्रशाशन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है।

इसी क्रम में विकास कार्यों का सिलसिला अनवरत जारी रखते हुए रविवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ओर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन द्वारा महात्मा गांधी वार्ड में लगभग 12 लाख रुपए की लागत से विभिन्न स्थानों में कराए जाने वाले नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय रहवासियों के साथ किया गया।

वार्डवासियों का सहयोग जरूरी : श्रीमती सूरी

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि प्रत्येक निर्माण कार्यों में स्थानीय नागरिकों का सहयोग जरूरी होता है। निर्माण कार्य नागरिकों की सुविधा के लिए ही कराया जा रहा है अतः आपको भी इस कार्य की निगरानी करनी होगी ताकि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो सके। इस दौरान आपने क्षेत्रीय रहवासियों से निर्माण कार्य के दौरान नालियों के ऊपर का छोटा मोटा अतिक्रमण स्वयं हटाने का आग्रह भी किया ताकि सड़क चौड़ी होने से भविष्य में आवागमन की बेहतर सुविधा नागरिकों को मिल सके और सफाई कार्य में निगम के स्वच्छता मित्रों को परेशानी न हो।

इसके पूर्व क्षेत्रीय पार्षद एवं वार्डवासियों द्वारा विकास कार्यों की सौगात दिए जाने पर महापौर श्रीमती सूरी, निगमाध्यक्ष श्री पाठक ओर जिलाध्यक्ष श्री टंडन का जोरदार स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया गया।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें