बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » 10 दिन का अनुशासन, जीवनभर की शुरुआत, योग शिविर का भव्य समापन

10 दिन का अनुशासन, जीवनभर की शुरुआत, योग शिविर का भव्य समापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय योग शिविर का आज सफल समापन हुआ। 2 फरवरी से कला निकेतन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शुरू हुआ यह शिविर 11 फरवरी को उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।

समापन समारोह में महाराष्ट्र व्यायाम शाला के संयुक्त सचिव श्री राजेंद्र खोखले मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि फार्मेसी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा कोहली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता योग विभाग के डॉ. राजेश कुमार पांडे ने की। इस दौरान डॉ. राकेश गोस्वामी भी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया और समापन अवसर पर शानदार योग प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया। कई छात्रों ने साझा किया कि इन 10 दिनों ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और अब वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत मोहन देशपांडे की सरस्वती वंदना से हुई, जबकि संचालन अलंकृति श्रीवास्तव ने संभाला। इस पूरे शिविर का संचालन योग विभाग के एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं अलंकृति श्रीवास्तव, मोहन देशपांडे, खुशबू साहू, राधा पटेल, रितु दुबे और राहुल सिंह राजपूत — ने मिलकर किया।

डॉ. राजेश कुमार पांडे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित जीवन की कुंजी है। ऐसे शिविर युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम हैं।

10 दिन का यह सफर भले ही खत्म हुआ हो, लेकिन योग की यह शुरुआत अब लंबे समय तक जारी रहने वाली है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें