बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » भगवान के मुकुट चोरी करने वाला गिरफ्तार

भगवान के मुकुट चोरी करने वाला गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी। टीआई ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिलौडी उनि अनिल पांडे को आज एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। थाना ढीमरखेडा पुलिस को घटना की सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्परता से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की वारदात में संलिप्त एक संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया भगवान का मुकुट बरामद कर लिया गया।
निखिल सेन पिता विजय सेन उम्र 19 साल नि सिलोडी थाना ढीमरखेडा जिला कटनी
4 चांदी के मुकुट
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
थाना ढीमरखेडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर धार्मिक स्थल पर हुई चोरी का खुलासा किया गया । जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।
चोरी के खुलासे में मुख्य भूमिका में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे, चौकी प्रभारी अनिल पांडेय, प्रधान आर.अतुल शर्मा , आर.रामसेवक, धरमवीर की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें