बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » घर के बाहर सेप्टिक टैंक में मिला बच्चे का शव

घर के बाहर सेप्टिक टैंक में मिला बच्चे का शव

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत ग्राम मझगवां फाटक में एक बालक की अपने ही घर के सेटिंग टैंक में डूबने के कारण मौत होने की दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है बालक खेल – खेल में घर मे बने सेप्टिक टैंक में गिर गया। देर तक पानी मे डूबे रहने के कारण उसकी मौत हो गई। जिस समय यह घटना घटित हुई बालक के परिजन गाँव मे आयोजित हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने गए थे। हिंदू सम्मेलन से लौट कर आने पर परिवार वालों ने 5 वर्षीय शिवम उर्फ सिब्बू चौधरी पिता सुनील चौधरी की इधर-उधर तलाश शुरू की। बच्चों की तलाश करते हुए परिवार वाले जब घर के बाहर बने सैप्टिक टैंक की तरफ गए तो वहां पर बच्चे के शव को टैंक में देख कर सब स्तब्ध रह गए। आनन फानन में परिजन बालक को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डाक्टरो ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार रात 7 बजे घटित हुई। मृतक बालक शिवम का पीएम आज बुधवार सुबह जिला अस्पताल में कराया गया।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें