बड़ी खबर
जबलपुर : विजयनगर के होटल में स्कूल की नाबालिग छात्रा का उसके सहपाठियों ने किया गैंगरेप महापौर ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की ली जानकारी महापौर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश कुंदनदास स्कूल के सामने चलती कार में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, मची अफरातफरी जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का महापौर श्रीमती सूरी ने किया निरीक्षण महापौर ने, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

आस्था पर हमला : रामनवमी के दिन भगवान राम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गालियां!!!

विधर्मियों द्वारा हमारे आराध्य देवी देवताओं को सोशल मीडिया पर गाली देना एक फैशन बनता जा रहा है

फैजान पठान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान श्री राम को गाली लिखकर न केवल उनका अपमान िकया बल्कि हिन्दु धर्म एवं हिन्दु देवी-देवताओं के प्रति अपनी घृणित विचारधारा का भी प्रदर्शन किया।

जबलपुर | रामनवमी का दिन देश-दुनिया में बैठे करोड़ों रामभक्तों ने हाथ जोड़े और श्रद्धा भरी आंखों से भगवान राम का पूजन अर्चन कर रामभक्ति में डूबे रहें। वहीं एक फिर एक विधर्मी ने भगवान राम के ऊपर सोशल मीडिया आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर संस्कारधानी के सौहार्द को खराब करने का प्रयास किया। गोहलुपर थाना अंतर्गत रहने वाले फैजान पठान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान श्री राम को गाली लिखकर न केवल उनका अपमान िकया बल्कि हिन्दु धर्म एवं हिन्दु देवी-देवताओं के प्रति अपनी घृणित विचारधारा का भी प्रदर्शन किया। ऐसी अपमानजनक हरकत सामने आने के बाद स्थानीय हिन्दु संगठन एवं कार्यकर्ता भड़क उठे और फैजान पठान को आड़े हाथों लिया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रयास से उक्त इंस्टाग्राम पोस्ट को तुरंत डिलीट कराया गया एवं फैजान पठान से मांफी मंगवाई गई। तत्पश्चात इस तरह के निंदनीय कार्य के भविष्य में न हो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोहलपुर थाने का घेराव कर मामले की जांच करने एवं आरोपी को उपयुक्त सजा दिलवाने हेतु गोहलपुर थाना टीआई को ग्यापन सौंपा। जिस पर थाना टीआई से उपयुक्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

हिन्दू धर्म और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना बन गया है फैशन
आजकल विधर्मियों द्वारा हमारे आराध्य देवी देवताओं को सोशल मीडिया पर गाली देना एक फैशन बनता जा रहा है क्योंकि हिंदू समाज सो रहा है हिंदू समाज कोई प्रतिक्रिया नहीं देता जिससे ऐसे कृत करने वालों को बढ़ावा मिल रहा है ऐसा ही एक कृत्य फैजान पठान ने इंस्टाग्राम पर भगवान श्री राम को गाली लिखकर की है इसके विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता और समस्त हिंदू समाज आज शाम 5 बजे गोहलपुर थाने पहुंचे और ऐसे विधर्मियों के विरुद्ध इतनी कड़ी कार्रवाई करवाएँ ताकि भविष्य में कोई भी हमारे हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी न कर सके
मोनू नामदेव, जिला सह गौरक्षा प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद

राज्य चुनें