Home » ताज़ा » जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता की मिसाल, दिव्यांग दीपक तक खुद पहुंचीं महापौर

जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता की मिसाल, दिव्यांग दीपक तक खुद पहुंचीं महापौर

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी: नगर निगम की मंगलवार की जनसुनवाई में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति का ध्यान खींच लिया। राम निवास सिंह वार्ड के दिव्यांग नागरिक दीपक रैकवार अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। आमतौर पर लोग अधिकारी के पास जाते हैं, लेकिन यहां तस्वीर कुछ अलग थी।
दीपक की स्थिति देखते ही महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने उन्हें अपने पास बुलाने के बजाय खुद उनकी ओर कदम बढ़ाए। पास जाकर धैर्य से उनकी बात सुनी। दीपक ने बताया कि गल्ला पर्ची जारी न होने से उनके परिवार को राशन मिलने में परेशानी हो रही है।
महापौर ने मामले को वहीं गंभीरता से लिया। योजना प्रभारी रविशंकर पांडेय को तुरंत बुलाया गया और मौके पर ही जरूरी दस्तावेज लेकर पोर्टल पर अपलोड करने की कार्रवाई शुरू कराई गई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शासन से स्वीकृति मिलते ही दीपक को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
इतना ही नहीं, महापौर ने निर्देश दिए कि दीपक को उनकी पात्रता के अनुसार अन्य शासकीय योजनाओं से भी जोड़ा जाए, ताकि उनका जीवन सम्मान के साथ आगे बढ़ सके। उन्होंने साफ कहा — योजनाएं तभी सार्थक हैं, जब उनका लाभ सही जरूरतमंद तक पहुंचे।
जनसुनवाई का यह दृश्य सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन की झलक बन गया।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें