बड़ी खबर
रमनगरा प्लांट की बार-बार खराबी से जबलपुर के बड़े हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित, एक सप्ताह में कई बार शटडाउन मदन महल थाने में मिला साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा, मंदिर के पीछे बैठा था इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा दमोह से पान उमरिया जा रही चलती स्विफ्ट कार में लगी आग, सूझबूझ से बची युवकों की जान मेडिकल यूनिवर्सिटी के विभाजन का मामला गर्माया, नए कुलगुरु की नियुक्ति रोकने राज्यपाल के उपसचिव को भेजी गई आपत्ति मध्यप्रदेश हाईकोर्ट परिसर में फर्जी वकीलों पर सख्ती, बार एसोसिएशन ने चलाया जांच अभियान गणेश प्रतिमा के सामने आपत्तिजनक डांस का वीडियो वायरल, हिंदू धर्म सेना ने की कार्रवाई की मांग

Home » स्पेशल » मदन महल थाने में मिला साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा, मंदिर के पीछे बैठा था इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा

मदन महल थाने में मिला साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा, मंदिर के पीछे बैठा था इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा

Facebook
Twitter
WhatsApp

सर्प विशेषज्ञ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे बरगी के जंगल में छोड़ दिया।

जबलपुर के मदन महल थाना परिसर में स्थित मंदिर के पीछे करीब साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा मिलने से पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद लोगों में सतर्कता बढ़ गई। सांप को देखकर आरक्षक मुन्ना चौधरी ने सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और सांप को सावधानीपूर्वक सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और न ही किसी व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे के अनुसार, रेस्क्यू किया गया सांप इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा था। उन्होंने बताया कि गर्मी और उमस के कारण सांप ठंडक की तलाश में थाना परिसर में पहुंचा था। थाने के एसआई सतीश संरागी ने बताया कि सांप आकार में काफी बड़ा था। रेस्क्यू के बाद उसे बरगी के जंगल क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

 

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें