बड़ी खबर
कटनी में दर्दनाक सड़क हादसा : कार-बाइक की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौके पर मौत रंगों के पर्व पर महापौर का आत्मीय संदेश,नगरवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं कटनी में महापौर का एक्शन मोड : शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचीं प्रीति सूरी, नाला सफाई और स्ट्रीट लाइट सुधार के दिए आदेश स्लीमनाबाद में बड़ा हादसा टला: सरस्वती स्कूल में घुसी अनियंत्रित पिकअप, बाल-बाल बचे 100 मासूम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं पर सुनवाई कर निराकरण की दिशा में महापौर श्रीमती सूरी की अभिनव पहल निरंतर जारी संगठन के शत प्रतिशत विस्तार एवं 24 मार्च के धरने को सफल करने के संकल्प के साथ तहसील स्तरीय पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

Home » ताज़ा » कटनी में दर्दनाक सड़क हादसा : कार-बाइक की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौके पर मौत

कटनी में दर्दनाक सड़क हादसा : कार-बाइक की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौके पर मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

मध्यप्रदेश के कटनी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार को बड़वारा थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास कार और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर चार लोग एक साथ सवार थे और कटनी की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि चारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है।

हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तुरंत बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी के.के. पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें