Home » ताज़ा » कटनी में दर्दनाक सड़क हादसा : कार-बाइक की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौके पर मौत

कटनी में दर्दनाक सड़क हादसा : कार-बाइक की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौके पर मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

मध्यप्रदेश के कटनी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार को बड़वारा थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास कार और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर चार लोग एक साथ सवार थे और कटनी की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि चारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है।

हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तुरंत बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी के.के. पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें