Home » स्पेशल » जबलपुर में 23 वर्षीय नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने पति-सास-ननद पर लगाया हत्या का आरोप

जबलपुर में 23 वर्षीय नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने पति-सास-ननद पर लगाया हत्या का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

23 वर्षीय दीक्षा पांडे की जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने पति, सास और ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर के एक निजी अस्पताल में 23 वर्षीय नवविवाहिता दीक्षा पांडे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने उसके पति अक्षय उर्फ सतीष मिश्रा, सास उमा मिश्रा और ननद सोनम पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार दीक्षा की शादी करीब डेढ़ साल पहले छतरपुर निवासी अक्षय से हुई थी। अक्षय सीआरपीएफ में नागपुर में पदस्थ है। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद बच्चा नहीं होने को लेकर दीक्षा को ताने दिए जाते थे।

परिवार के मुताबिक 29 सितंबर को दीक्षा अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान ननद सोनम से उसका विवाद हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि इसके बाद दीक्षा की हालत गंभीर हो गई और उसे जबलपुर के बड़ेरिया प्राइम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा। दीक्षा के भाई भूपेंद्र का दावा है कि दीक्षा बोलने की स्थिति में नहीं थी। लिखकर बात करने के दौरान उसने अपनी हथेली पर S, U और A लिखा। परिवार ने इन अक्षरों को सोनम, उमा और अक्षय से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि दीक्षा ने इन लोगों की ओर इशारा किया था।

मायके वालों ने दीक्षा के गले पर दबाने के निशान होने का भी दावा किया है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी। गोहलपुर थाना प्रभारी के अनुसार घटनास्थल हटा थाना क्षेत्र का है। गोहलपुर पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम किया है और मर्ग डायरी जांच के लिए हटा थाने भेजी जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें