Home » स्पेशल » गढ़ा-पुरवा रोड पर स्कूल वैन पलटी, 8 बच्चे घायल; मेडिकल अस्पताल में इलाज जारी

गढ़ा-पुरवा रोड पर स्कूल वैन पलटी, 8 बच्चे घायल; मेडिकल अस्पताल में इलाज जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर-गढ़ा पुरवा रोड पर स्कूल जा रही बच्चों से भरी वैन को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार 8 बच्चों के घायल होने की जानकारी है।

बताया जा रहा है कि सुबह बच्चे स्कूल जाने के लिए वैन में सवार थे। इसी दौरान कार की टक्कर के बाद वैन पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायल बच्चों को उपचार के लिए एनएससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जबलपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है। घायल बच्चों को कितनी गंभीर चोटें आई हैं, इसकी स्थिति चिकित्सकीय जांच के बाद स्पष्ट होगी।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें