Home » स्पेशल » ओमेगा हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

ओमेगा हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

जबलपुर में दूसरा पुल के पास स्थित ओमेगा हॉस्पिटल में सोमवार सुबह युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान गौर-सालीवाड़ा निवासी उमेश झरिया (40) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार उमेश को अल्सर की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आयुष्मान योजना के तहत निर्धारित राशि का भुगतान होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अतिरिक्त राशि की मांग की। उनका कहना है कि इलाज जारी रखने के लिए उन्होंने अतिरिक्त पैसों की व्यवस्था भी की, लेकिन इसी बीच उमेश की मौत हो गई।

मौत की खबर के बाद परिजन और ग्रामीण अस्पताल परिसर में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण और इलाज में किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें