Home » स्पेशल » यातायात पुलिस ने स्कूल वैनों पर कसा शिकंजा, 46 वाहनों पर कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्कूल वैनों पर कसा शिकंजा, 46 वाहनों पर कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जबलपुर यातायात पुलिस ने स्कूल वैनों के खिलाफ कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने वाले 46 वाहनों को आरटीओ कार्यालय भेजा गया।

जबलपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल वैनों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 46 वाहनों को पकड़ा गया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए आरटीओ कार्यालय में खड़ा कराया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य स्कूल वाहनों के संचालन में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना बताया गया है।

यातायात पुलिस के अनुसार नियमों की अनदेखी कर स्कूल वैन संचालित करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी  रहेगी।कार्रवाई में यातायात थाना मालवीय चौक, यातायात थाना गढ़ा और यातायात थाना घमापुर का पुलिस स्टाफ शामिल रहा।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें