Home » स्पेशल » 15 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, साधु का भेष धारण कर छिपने का आरोप

15 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, साधु का भेष धारण कर छिपने का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

2011 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को अधारताल पुलिस ने तीन पुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी साधु का भेष धारण कर अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर रह रहा था।

जबलपुर। अधारताल पुलिस ने वर्ष 2011 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप पटेल पड़ोसी के घर में जबरन घुसकर मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2011 में अपराध क्रमांक 375/11 दर्ज किया गया था। मामले में न्यायालय से स्थायी वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने साधु का भेष धारण कर अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर रहकर अपनी पहचान छिपाई। अधारताल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी साधु के भेष में तीन पुलिया क्षेत्र के पास मौजूद है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धारा 452, 294, 506, 324 एवं 34 के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में हुई। पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर मदनलाल बरौनिया और प्रधान आरक्षक रविशंकर मरकाम की भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें