Home » स्पेशल » ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, वाहन मालिकों को मिल रहे फर्जी मैसेज

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, वाहन मालिकों को मिल रहे फर्जी मैसेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

ई-चालान का मैसेज मिले तो बिना जांच किए किसी लिंक पर क्लिक न करें।

जबलपुर। वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसी कार्रवाई के डर का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल फर्जी ई-चालान के मैसेज भेजकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वाहन मालिकों के मोबाइल पर बाइक या कार के नाम से ई-चालान का मैसेज भेजा जा रहा है। इन मैसेज में एक लिंक के जरिए एक हजार रुपए जमा करने के लिए कहा जा रहा है। बताया गया है कि अलग-अलग मोबाइल नंबरों से भेजे गए इन मैसेज में ई-चालान नंबर एक जैसा पाया गया। जब कुछ वाहन मालिकों ने यातायात पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि उनके नाम से ऐसा कोई चालान नहीं हुआ था। इसके बाद मामला संदिग्ध पाए जाने पर साइबर क्राइम सेल को सूचना दी गई।

सतना, भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह के मैसेज मिलने की जानकारी सामने आई है। सतना में 5 अक्टूबर को एक वाहन मालिक ने इस संबंध में यातायात थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत भी की। विशेषज्ञों ने लोगों को ऐसे मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी है। साइबर क्राइम सेल की ओर से भी इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी किए जाने की जानकारी है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें