बड़ी खबर
जबलपुर : विजयनगर के होटल में स्कूल की नाबालिग छात्रा का उसके सहपाठियों ने किया गैंगरेप महापौर ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की ली जानकारी महापौर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश कुंदनदास स्कूल के सामने चलती कार में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, मची अफरातफरी जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का महापौर श्रीमती सूरी ने किया निरीक्षण महापौर ने, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ
Facebook
Twitter
WhatsApp

लगभग 15 लाख के जेवर और सोने के बिस्किट भी ले कर हुआ फरार

जिला ब्यूरो रवि शंकर पांडेय की रिपोर्ट

कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिलोड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम दशरमण में घर पर अकेली रह रही 52 वर्षीय महिला नीतू जायसवान के अंधे कत्ल की गुत्थी ढीमरखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के दिशा निर्देश तथा स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद व उनकी टीम ने वारदात की विवेचना करते हुए सिहोरा थाना अंतर्गत खितौला निवासी 27 वर्षीय शैलेन्द्र पांडे नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में उपयोग किया गया देशी कट्टा भी बरामद कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शैलेन्द्र पांडे झाड़फूंक और पंडताई का काम करता है। इसी काम की वजह से वह महिला के संपर्क में आया और फिर उसका अक्सर महिला के यहां आना-जाना होता रहता था। सूत्रों ने यह भी बताया था कि शैलेन्द्र पांडे के महिला से अवैध संबंध भी स्थापित हो गए थे। पुलिस ने महिला के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई तो उसमें भी महिला की शैलेन्द्र पांडे से ही अंतिम बार बात हुई थी। काल डिटेल और परिजनों से पूछताछ के बाद ही पुलिस ने शैलेन्द्र पांडे को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कि तो पहले वो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कुबूल लिया। जुर्म कुबूल करने के बाद पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा भी शैलेन्द्र की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद शैलेन्द्र पांडे ने नीतू को देशी कट्टे सो गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। वारदात के पहले उसने महिला से संबंध भी बनाए थे। गौरतलब है कि 18 व 19 जुलाई की दरम्यानीरात 52 वर्षीय नीतू जायसवाल की घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके सिर के पीछे से गोली मारने के निशान थे। कल 20 जुलाई को उसका रक्तरंजित शव बरामद किया था।

आरोपी से बरामद हुआ लाखों का सोना

एक जानकारी में सूत्रों ने यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद शैलेन्द्र पांडे ने आलमारी से लगभग 10 से 15 लाख कीमती सोने के जेवर और सोने की बिस्किट भी अपने साथ ले गया था। पुलिस ने इसे भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा आज शाम 4 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में मामले से पर्दा उठाएंगे।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें