बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » पॉलिटिक्स » मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़वारा में भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़वारा में भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp

जिला ब्यूरो रवि शंकर पांडेय

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरुवार को हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी जिले के विकासखंड बड़वारा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर आगमन हुआ। उनके साथ परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री यहां सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण सहित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल रहे।
मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक मुड़वारा संदीप श्री प्रसाद जायसवाल, विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री की आगमानी डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर की।

इसके अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, शहडोल सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, रामरतन पायल, सुरेश सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें