बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » संयुक्त कार्यवाही में खनिज का अवैध परिवहन करने वाला डंपर जप्त

संयुक्त कार्यवाही में खनिज का अवैध परिवहन करने वाला डंपर जप्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी से जिला ब्यूरो रवि शंकर पांडेय

कटनी।कलेक्टर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा खनिज परिवहन के वाहनों पर संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है।,इसी कड़ी में बीते मंगलवार की देर रात दो बजे से चाका बाईपास पर वाहनो की सघन जांच की गई। रात्रिकालीन औचक जांच के दौरान कैलवारा रोड पर बिना वैध अभिवहन पास के खनिज मुरुम का परिवहन करते पाए जाने पर एक डंपर क्रमांक एमपी 21 एच 1512 को जप्त कर पुलिस थाना कुठला की सुपुर्दगी में खड़ा कराया गया है । उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि इनके विरुद्ध अवैध परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण आगामी कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किया जाएगा। कलेक्टर आशीष तिवारी के सख्त निर्देश की वजह से जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त जांच अभियान जिले के अन्य मार्गो पर भी लगातार जारी रहेगा। कार्यवाही के दौरान सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा एवं उप निरीक्षक पुलिस थाना कुठला श्री सौरभ सोनी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें