बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » निगम कर्मचारी के दुखद निधन की खबर लगते पोस्टमार्टम स्थल पहुँची महापौर श्रीमती सूरी

निगम कर्मचारी के दुखद निधन की खबर लगते पोस्टमार्टम स्थल पहुँची महापौर श्रीमती सूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मृतक के परिजनों से मिल शोक व्यक्त कर प्रदान की सहायता राशि

कटनी । नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मी श्री अशोक भैया लाल का गुरुवार को माधवनगर सड़क हादसे में निधन हो गया।
इस दुर्घटना की खबर लगते ही नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम स्थल पहुँचकर मृतक के परिवार जनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश देते हुए निगम के माध्यम से तत्काल बीस हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई। साथ ही इस दौरान महापौर ने दुखद परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में स्वयं की ओर से भी 15 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करते हुए परिवार के किसी एक सदस्य को निकाय द्वारा नौकरी दिए जाने का मौखिक आश्वासन भी दिया।

महापौर श्रीमती सूरी ने मानवता एवं सेवा भावना का परिचय देते कहा कि किसी भी कर्मचारी के निधन के बाद उसके परिजनों को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े यह नगर निगम का नैतिक कर्तव्य है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें