बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम मवई में महिलाओं ने भाजपा विधायक को घेरा, शराब–सट्टे पर कार्रवाई की माँग

बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम मवई में महिलाओं ने भाजपा विधायक को घेरा, शराब–सट्टे पर कार्रवाई की माँग

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी | जिला ब्यूरो रविशंकर पांडेय

कटनी। बहोरीबंद विधानसभा ग्राम मवई में उस समय माहौल गरम हो गया जब भाजपा विधायक प्रणय पांडे ग्रामीणों की समस्याएँ सुनने पहुँचे थे। मौके पर मौजूद महिलाओं ने विधायक को घेर लिया और कहां की गांव गाँव में चल रही अवैध शराब एवं गांजा बिक्री और सट्टे पर तत्काल कार्रवाई की माँग की।

ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि “गाँव-गाँव में खुलेआम शराब बिक रही है, लेकिन न तो प्रशासन रोक पा रहा है और न ही नेताओं की कोई पहल नज़र आती है।” आक्रोशित भीड़ के बीच विधायक कुछ समय मौन बाते सुने और फिर अधिकारियों से चर्चा कर आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही अवैध गतिविधि पर अंकुश नहीं लगाई गई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे।

गाँव में बढ़ते नशे के दुष्प्रभाव और सट्टे के जाल से परेशान लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें