बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » शहर की स्वच्छता पर निगमायुक्त की कड़ी नज़र बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर दिए निर्देश

शहर की स्वच्छता पर निगमायुक्त की कड़ी नज़र बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

जिला ब्यूरो रवि शंकर पांडे

कटनी।। नगर की सफाई व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार प्रातः मुख्य मार्गों तथा बाजार क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया। स्टेशन रोड से कमानिया गेट होते हुए गोल बाजार क्षेत्र तक किए गए निरीक्षण में उन्होंने सफाई व्यवस्था में कमियों पर नाराज़गी जाहिर की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निगमायुक्त परिहार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक को निर्देशित किया कि वार्ड की प्रत्येक गली में निर्धारित समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए तथा स्वच्छता कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने उपस्थित व अनुपस्थित सफाई कर्मियों की जानकारी ली और सफाई मित्रों से संवाद करते हुए उन्हें समय पर ई-अटेंडेंस लगाने हेतु कहा। साथ ही, किसी भी प्रकार की तकनीकी या कार्यगत परेशानी आने पर क्षेत्रीय वार्ड दरोगाओं को तुरंत सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

निगमायुक्त ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इस दिशा में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह सहित क्षेत्रीय सफाई मित्र उपस्थित रहे।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें