Home » स्पेशल » जबलपुर में कॉमेडी का महाकुंभ : 24 किरदारों में दिखेंगे राकेश बेदी, 30 दिसंबर को मंचित होगा सुपरहिट नाटक ‘मसाज’

जबलपुर में कॉमेडी का महाकुंभ : 24 किरदारों में दिखेंगे राकेश बेदी, 30 दिसंबर को मंचित होगा सुपरहिट नाटक ‘मसाज’

Facebook
Twitter
WhatsApp

जबलपुर। हिंदी सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी एक बार फिर दर्शकों को हंसी और व्यंग्य से भरपूर अनुभव देने आ रहे हैं। वे अपने चर्चित और सुपरहिट वन-मैन कॉमेडी प्ले ‘मसाज’ का मंचन 30 दिसंबर को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशनल एंड कल्चरल ऑडिटोरियम में करेंगे।
इस खास नाटक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि राकेश बेदी एक साथ 24 अलग-अलग किरदार निभाते हैं और अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग से करीब 90 मिनट तक दर्शकों को बांधे रखते हैं। यह नाटक न सिर्फ हंसी का तड़का लगाता है, बल्कि समाज की कई विसंगतियों पर तीखा और सार्थक व्यंग्य भी करता है।
पीवीआर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अभिनेता राकेश बेदी और प्रसिद्ध फिल्म राइटर-डायरेक्टर सचिन्द्र शर्मा मौजूद रहे। बेदी ने नाटक के किरदारों और अपनी रंगमंच यात्रा पर बात करते हुए कहा कि ‘मसाज’ उनके दिल के बेहद करीब है, जिसे वे पिछले 23 वर्षों से देश-विदेश में मंचित कर रहे हैं और हर बार दर्शकों से अपार प्रेम मिला है।
प्रेस वार्ता में लव यू फैमिली फिल्म के निर्देशक सचिन्द्र शर्मा के साथ-साथ
👉 चौरे सिनेमा के प्रोप्राइटर जितेंद्र चौरे,
👉 मेगा माइंड्स से महेश झरिया,
👉 गौरव सी. वी. सैलून से चिनी और विनी,
👉 आकर्षण किड्स स्कूल से मंजूषा श्रीवास्तव
भी उपस्थित रहे।
‘मसाज’ : एक यादगार वन-मैन शो
प्रसिद्ध नाटककार विजय तेंदुलकर द्वारा लिखित यह नाटक हास्य और व्यंग्य का बेहतरीन मिश्रण है। राकेश बेदी इससे पहले भी ‘शतरंज के मोहरे’, ‘मेरा वो मतलब नहीं था’ और ‘पत्ते खुल गए’ जैसे लोकप्रिय नाटकों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।
150 से ज्यादा फिल्मों का सफर
कॉमेडी रोल्स के लिए मशहूर राकेश बेदी ने अब तक 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
फिल्मों में — चश्मे बद्दूर, त्रिमूर्ति, मेरा दामाद
और टीवी पर — ये जो है जिंदगी, श्रीमान श्रीमती, कहीं तो होगा
जैसे शोज़ ने उन्हें हर घर का चहेता बना दिया।
जबलपुर के रंगमंच प्रेमियों के लिए खास मौका
यह शो उन सभी दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव होने वाला है, जो लाइव थिएटर, शानदार अभिनय और स्वस्थ मनोरंजन पसंद करते हैं।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें