बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » अवैध रेत माफिया पर शिकंजा : बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त

अवैध रेत माफिया पर शिकंजा : बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी | जिले में अवैध खनन और रेत के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ कटनी पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में थाना बड़वारा पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर–ट्रॉली को जप्त किया।

पुलिस को यह सफलता देहात भ्रमण के दौरान ग्राम गुड़ा मोड़ (मेन रोड) पर मिली, जहां हरे रंग का जॉनडियर कंपनी का ट्रैक्टर–ट्रॉली संदिग्ध हालत में रेत का परिवहन करते पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम संदीप चौधरी पिता शिवकुमार चौधरी (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम गुड़ा कलां, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया।

जब चालक से रेत से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही समक्ष गवाहों की मौजूदगी में ट्रैक्टर–ट्रॉली को जप्त कर लिया और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया गया

???? इस कार्रवाई में विशेष भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक पवनराज, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी सिंह, गौरीशंकर सिंह, सुरेन्द्र सिंह एवं बृजलाल प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

कटनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं अवैध रेत परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि रेत माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें