बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त

बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी । विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

थाना बरही पुलिस द्वारा देहात भ्रमण के दौरान ग्राम जाजागढ़ में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक नीले रंग का पावर टेक कंपनी का ट्रैक्टर–ट्रॉली पकड़ा गया।

जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम कन्हैया गौतम पिता ब्रजकिशोर गौतम उम्र 20 साल निवासी हीरापुर जिला कटनी बताया। ट्रैक्टर–ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालक द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।

उक्त वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा किया गया।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौबे, सहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतम, आरक्षक 781 विवेक यादव की विशेष भूमिका रही।

कटनी बरही पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें