Home » ताज़ा » पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को प्रातः 12:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु स्पष्ट निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, चोरी, धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार की 21 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी प्रकरणों का गहन परीक्षण कर उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर शिकायतकर्ताओं को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।

जनसुनवाई के सफल आयोजन के उपरांत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अधिकारियों को सभी प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें