उमरियापान/ गत दिवस वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा ढीमरखेड़ा के तत्वावधान में आयोजित पेंशनरों की बैठक पचपेढ़ी उमरियापान स्थित ग्रामपंचायत भवनके सभागार में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के शत्- प्रतिशत विस्तार के साथ 24 मार्च को प्रांत व्यापी धरना प्रदर्शन आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के संकल्प के साथ बैठक संपन्न हुई सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामाधार गौतम एवं रामनरेश त्रिपाठी .संभागीय अध्यक्ष विद्याधर मिश्र जिला अध्यक्ष सीताराम दुबे , वरिष्ठ पेंशनर एवं क्षेत्र के जुझारू
नेता शिवकुमार चौरसिया सभा अध्यक्ष के रूप में मां वीणा पाणि सरस्वती
का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर भागवत आचार्य पंडित अंबुज शास्त्री ने सरस्वती जी की संस्कृत के स्तोत्रों से सुमधुर वंदना प्रस्तुत की ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में तहसील अध्यक्ष मथुरा प्रसाद झारिया
ने सभी आगत अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर एवं तिलक बंदन कर स्वागत सत्कार किया। बैठक की अध्यक्षता ढीमरखेड़ा क्षेत्र के जुझारू नेता एवं वरिष्ठ पेंशनर शिवकुमार चौरसिया ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वय रामाधार गौतम एवं रामनरेश त्रिपाठी , संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्याधर मिश्र जिला अध्यक्ष सीताराम दुबे एवं सभा अध्यक्ष श्री शिवकुमार चौरसिया ने बैठक को संबोधित करते हुए सरकार की भेदभावपूर्ण नीति के विरुद्ध संघर्ष करने का आवाहन करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के सौतेले व्यवहार की निंदा की एवं पेंशनरों की प्रमुख मांग धारा 49/ 6 को हटाए जाने, समय पर बकाया मँहगाईभत्ता देने ,सभी पेंशनरों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने, अथवा चिकित्सा भत्ता प्रदान करने , सातवें एवं छठवें वेतनमान की 32 एवं 27 माह का एरियर प्रदान करने सहित सभी लम्वित मांँगो का जिक्र करते हुए पेंशनरों को एकजुट रहकर संघर्ष में सहभागी बनने का आह्वान किया, जिसका उपस्थित सभी पेंशनरों ने करतल ध्वनि से सम्मान करते हुए सदस्यता विस्तार एवं 24 मार्च को प्रांत व्यापी सभी जिला मुख्यालयों में धरना, प्रदर्शन, आंदोलन सफल करने
के लिए अधिक से अधिक संख्या में कटनी कलेक्ट्रेट के सामने पहुँचने का संकल्प भी पारित किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रामजी मिश्रा, सुदामा पटेल, महेन्द्र तिवारी,किशन लाल चौरसिया, विष्णु हल्दकार, अश्विनी मिश्रा, रेवा प्रसाद झारिया, रामकिशोर पाण्डेय,कंछेदी तंतुवाय , द्वारिका झरिया, पण्डित राममिलन गौतम, ओमप्रकाश दाहिया, विश्वनाथ पटेल, पुरुषोत्तम झारिया, द्वारिका चौधरी, बालकिशन पटेल, मोहनलाल हल्दकार, कालूराम चौरसिया, नर्मदा प्रसाद झारिया,राजकुमार दीक्षित, एवं दीनदयाल झारिया, सहित आदि अधिक संख्या में पेंशनर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सीताराम दुबे एवं आभार प्रदर्शन तहसील अध्यक्ष मथुरा प्रसाद झारिया ने किया।
रामाधार गौतम प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश



