बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » स्लीमनाबाद में बड़ा हादसा टला: सरस्वती स्कूल में घुसी अनियंत्रित पिकअप, बाल-बाल बचे 100 मासूम

स्लीमनाबाद में बड़ा हादसा टला: सरस्वती स्कूल में घुसी अनियंत्रित पिकअप, बाल-बाल बचे 100 मासूम

Facebook
Twitter
WhatsApp

​कटनी : कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार माल वाहक पिकअप अनियंत्रित होकर सीधे सरस्वती स्कूल की बिल्डिंग में जा घुसी। इस घटना के दौरान स्कूल परिसर में लगभग 100 बच्चे मौजूद थे। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

​हादसे का मंजर
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह स्कूल की दीवार और अगले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बिल्डिंग के आगे का हिस्सा भरभरा कर गिर गया। मलबे और धूल के गुबार के बीच बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

​रेस्क्यू ऑपरेशन: पीछे के दरवाजे से निकाले गए बच्चे
​हादसे के वक्त स्कूल में करीब 100 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। बिल्डिंग का अगला हिस्सा ढह जाने के कारण बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया था। आनन-फानन में स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाई और स्कूल के पीछे का दरवाजा तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सुरक्षित बाहर निकलते ही बच्चों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

​पुलिस की कार्रवाई
​घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें