Home » ताज़ा » सीवर लाइन ठेकेदार की लापरवाही से हादसा, कार पेड़ से टकराई — युवक गंभीर घायल

सीवर लाइन ठेकेदार की लापरवाही से हादसा, कार पेड़ से टकराई — युवक गंभीर घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

कटनी। शहर में सीवर लाइन कार्य में बरती जा रही लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। वन विभाग कार्यालय के पास पीर बाबा से घर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल दिनेश रैदास (25 वर्ष) पिता हरी नारायण रैदास निवासी नदी पार कटनी अपने साथियों कुंदन सिंह ठाकुर और आसू यादव के साथ पीर बाबा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वन विभाग कार्यालय के सामने सड़क पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जा टकराया।

हादसे में दिनेश रैदास गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुंदन सिंह ठाकुर और आसू यादव को सामान्य चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सीवर लाइन कार्य में ठेकेदार की भारी लापरवाही बरती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह खुदाई, अधूरा काम और सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नगर निगम और संबंधित ठेकेदार ने सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधारी तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं। मामले को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें