बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » कटनी में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पर बड़ा एक्शन! 22 घरेलू सिलेंडर जब्त, घर से चल रहा था खेल

कटनी में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पर बड़ा एक्शन! 22 घरेलू सिलेंडर जब्त, घर से चल रहा था खेल

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और जमाखोरी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर संयुक्त जांच दल ने माधवनगर गेट क्षेत्र में छापेमारी कर 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।

जांच टीम को सूचना मिली थी कि सूरज बालानी के मकान में अवैध रूप से सिलेंडर जमा किए जा रहे हैं। जब टीम ने परिसर में चल रही दो दुकानों की जांच की, तो वहां 14.2 किलो वाले कुल 22 घरेलू सिलेंडर अनाधिकृत रूप से रखे मिले।

जब्त सिलेंडरों में अलग-अलग कंपनियों के सिलेंडर शामिल हैं — एचपी के 5 भरे और 1 खाली, इंडियन ऑयल के 6 खाली और भारत गैस के 10 खाली सिलेंडर। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि घर से ही इलेक्ट्रॉनिक तौल-कांटे के जरिए सिलेंडरों में गैस तौलकर दूसरों को दी जा रही थी।

यह कार्रवाई सिर्फ नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा कदम भी मानी जा रही है। घरेलू सिलेंडरों का इस तरह अवैध इस्तेमाल कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता था।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें