बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » स्पेशल » बरगी डैम क्रूज हादसा : 4 साल के विराज सोनी का शव मिला, मृतकों की संख्या 10 पहुंची, 3 अब भी लापता

बरगी डैम क्रूज हादसा : 4 साल के विराज सोनी का शव मिला, मृतकों की संख्या 10 पहुंची, 3 अब भी लापता

Facebook
Twitter
WhatsApp

जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है, जबकि अब भी 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

शनिवार शाम करीब 6 बजे गोताखोरों ने एक और शव को पानी से बाहर निकाला, जिसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र निवासी 4 वर्षीय विराज सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विराज की मां की भी एक दिन पहले इस हादसे में मृत्यु हो चुकी थी। मां-बेटे की इस दर्दनाक कहानी ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, क्रूज में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और हादसे के बाद से ही लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से डैम के गहरे हिस्सों में तलाश कर रही हैं। हालांकि, खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते बचाव कार्य में बार-बार बाधा आ रही है।

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

👉 यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा नियमों के पालन की गंभीरता को उजागर करता है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें