बड़ी खबर
महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं समस्याएं, मौके पर दिए गए त्वरित निराकरण के निर्देश एक ही मंच पर मिलेगा समस्याओं का समाधान,प्रातः 11 बजे से 1:30 बजे तक होगी सुनवाई लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

Home » ताज़ा » महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं समस्याएं, मौके पर दिए गए त्वरित निराकरण के निर्देश

महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं समस्याएं, मौके पर दिए गए त्वरित निराकरण के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

कटनी से रवि शंकर पांडेयकटनी । नगर पालिक निगम कटनी में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कीं। पेयजल, सड़क, स्वच्छता, नाली, राजस्व एवं अतिक्रमण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई करते हुए महापौर ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनी।

जनसुनवाई के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने प्रत्येक आवेदकों की समस्या गंभीरता से सुनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक ही स्थान पर विभिन्न शाखाओं के अधिकारी रहे मौजूद

जनसुनवाई में नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। इससे नागरिकों को अलग-अलग शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़े और कई मामलों में तत्काल आवश्यक निर्देश जारी कर समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। गंभीर एवं प्राथमिकता वाले प्रकरणों को चिन्हित कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

महापौर ने नागरिकों से की सहभागिता की अपील

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रत्येक मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं सीधे नगर निगम के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है तथा नगर निगम नागरिकों को बेहतर एवं जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें