कटनी से रविशंकर पांडेय
कटनी। शहर के माधव नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ आज दोपहर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 11 जुलाई को दोपहर लगभग 12:44 बजे पुलिस कंट्रोल रूम कटनी को सूचना मिली कि माधव नगर थाना अंतर्गत कुंदनदास स्कूल के सामने एक कार धूं-धूं कर जल रही है।
त्वरित एक्शन में आया दमकल विभाग
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग तत्काल एक्शन में आया। बिना समय गंवाए सिविल लाइन जोन से 01 फायर ब्रिगेड वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पा लिया है। कार में आग किस वजह से लगी (शॉर्ट सर्किट या कोई अन्य कारण), इसकी जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।




