Home » ताज़ा » जबलपुर : विजयनगर के होटल में स्कूल की नाबालिग छात्रा का उसके सहपाठियों ने किया गैंगरेप

जबलपुर : विजयनगर के होटल में स्कूल की नाबालिग छात्रा का उसके सहपाठियों ने किया गैंगरेप

Facebook
Twitter
WhatsApp

जबलपुर। माढ़ोताल क्षेत्र में रहने वाली एक स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही दो सहपाठियों ने गैंगरेप किया है। यह वारदात विजयनगर के नामचीन होटल में की गई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है कि होटल वाले से सांठगांठ करके कमरा लिया गया था।

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि निजी स्कूल में पढ़ने वाले तीन नाबालिगों में दोस्ती थी। दोस्ती में वे घूमने-फिरने जाते थे। मंगलवार को नाबालिग छात्रा को लेकर दोनों नाबालिग छात्र होटल पहुंच गए थे। होटल में तीनों एक कमरे में थे। कमरे में छात्रों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया था। छात्रा की हालत बिगड़ने पर यह राज सामने आया। छात्रा को लेकर युवक बाहर निकले थे, जहां इसकी सूचना आनन-फानन में पुलिस तक पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को अस्पताल भिजवाया और आरोपियों को दबोच लिया था। छात्रा ने पुलिस को आपबीती बताई थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें