Home » स्पेशल » गैस कटर से ट्रक काटकर कबाड़ बनाने की तैयारी, मालिक की शिकायत पर बरेला पुलिस की कार्रवाई

गैस कटर से ट्रक काटकर कबाड़ बनाने की तैयारी, मालिक की शिकायत पर बरेला पुलिस की कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी खेड़ा में एक ट्रक को गैस कटर से काटकर कबाड़ में तब्दील किए जाने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक की शिकायत के बाद बरेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से आधा कटा ट्रक, आठ ऑक्सीजन सिलेंडर, एक इंडियन गैस सिलेंडर और ट्रक काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं।

मामला ट्रक क्रमांक रूक्क 17 ॥॥ 3470 से जुड़ा बताया गया है। शिकायत के अनुसार, वाहन मालिक की जानकारी और अनुमति के बिना ट्रक का दो लाख रुपये में कबाड़ी से सौदा किए जाने का आरोप है। इस मामले में पोल्ट्री फार्म संचालक शिवराम साहू, साजिद अली उर्फ झटका, विजय कोरी और राजिम शाह के नाम सामने आए हैं। हालांकि, आरोपों में किसकी क्या भूमिका रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

आधा कटा ट्रक देखकर वाहन मालिक पहुंचा थाने

शिकायत के अनुसार, जब वाहन मालिक को ट्रक काटे जाने की जानकारी मिली तो वह ग्राम पहाड़ी खेड़ा स्थित पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचा। वहां ट्रक को आधा कटा देखकर उसने बरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आधा कटा ट्रक, आठ ऑक्सीजन सिलेंडर, एक इंडियन गैस सिलेंडर, हथौड़ा, पाना, प्लास, लोहे की रॉड सहित अन्य सामान मिलने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र उईके, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश पठारिया, प्रधान आरक्षक मुकेश मसराम, आरक्षक सिद्धार्थ दुबे तथा सैनिक भगवान दास और रामकुमार ठाकुर शामिल रहे।

पुलिस शिकायत, मौके से मिले सामान और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट होना बाकी है कि ट्रक को काटने का फैसला किसने लिया और कथित सौदे में शामिल लोगों की भूमिका क्या रही। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें