बड़ी खबर
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश? केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार का शीतल जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत का सहारा जबलपुर में भीषण अग्निकांड: युनिटी लॉजिस्टिक पार्क जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान बरगी डैम हादसा: शव ले जाने में देरी, मानवीय संवेदनाओं के बीच उठे सवाल, पायलट ने कहा, स्मेल आ रही है, नहीं ले पाएगें जनसुविधाओं को प्राथमिकता: कटनी में 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Home » ताज़ा » जबलपुर के माउंटेमेन अंकित ने यूरोप की 5642 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

जबलपुर के माउंटेमेन अंकित ने यूरोप की 5642 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Facebook
Twitter
WhatsApp

जबलपुर के माउंटेमेन अंकित सेन ने 15 अगस्त को यूरोप की 5642 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
अंकित के पिता करते हैं मजदूरी, मासिक आय मात्र 6 हजार रूपए

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिर्फ भारत ही नही दुनिया के कई कोनों में तिरंगा पूरी शान से लहराया गया है। जबलपुर के जाने माने पर्वतारोही अंकित सेन ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर भारत का राष्ट्रध्वज फहराने का कमाल कर दिखाया है।
माउन्टेन मैन कहे जाने वाले पर्वतारोही अंकित सेन ने यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एलब्रुस पर तिरंगा झंडा फहराया। अंकित ने भारतीय समय के मुताबिक 15 अगस्त की सुबह साढ़े पांच बजे माउंट एलब्रुस में तिरंगा झंडा फहराया।
बता दें माउंट एलब्रुस यूरोप और एशिया की सीमा पर है जिसकी बड़ी सीमा रूस से होकर गुजरती है। इसकी सबसे बड़ी छोटी 5642 मीटर ऊंची है जो यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। माउंट एलब्रुस पर तिरंगा लहराते हुए अंकित की खुशी का ठिकाना नहीं था जिसने यूरोप के इस सबसे ऊंचे पर्वत शिखर से भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेजी हैं।

मजदूर का बेटा है अंकित सेन

अंकित सेन मध्य प्रदेश के जबलपुर के पड़रिया तहसील के मझौली के रहने वाले एक मजदूर के बेटे हैं। दरअसल, पिता की मासिक आय मात्र 6000 रुपए है। फिर भी अपनी दृण इच्छा शक्ति से इन्होंने ये कारनामा कर दिखाया है। जबलपुर में अंकित सेन माउंटेन मैन के नाम से जाने जाते हैं।

हमेशा से एडवेंचर का रहा है जुनून

अंकित सेन को एडवेंचर का जुनून है। हालांकि इससे पहले भी वह कई पहाड़ों की चोटी को फतह कर चुका है। अंकित ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंचे शिखर माउंट एल्ब्रुस पर देश की आजादी का तिरंगा फहराने का संकल्प लिया था जो 15 अगस्त, 2023 को यह सपना साकार कर दिखाया।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें