बड़ी खबर
जबलपुर : विजयनगर के होटल में स्कूल की नाबालिग छात्रा का उसके सहपाठियों ने किया गैंगरेप महापौर ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की ली जानकारी महापौर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश कुंदनदास स्कूल के सामने चलती कार में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, मची अफरातफरी जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का महापौर श्रीमती सूरी ने किया निरीक्षण महापौर ने, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

Home » Uncategorized » माधवनगर में सांसद निधि से होने वाले 40 लाख रुपए के विकास कार्यो का आज हुआ भूमिपूजन

माधवनगर में सांसद निधि से होने वाले 40 लाख रुपए के विकास कार्यो का आज हुआ भूमिपूजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

कटनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के भागीरथी प्रयासों अन्तर्गत लगभग 40 लाख रुपये की सांसद निधि से बाबा माधवशाह हास्पिटल में पेवर ब्लाक कार्य, श्री चंद्रलाल मदनानी के घर से राज फर्नीचर तक सीसी नाली निर्माण कार्य एवम संत कंवरराम वार्ड में मनोज कुमार से पी एम धर्मकांटा तक सी सी रोड के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन आज गुरुवार, 20 मार्च 2025 को दोपहर 2:00 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन जी के आतिथ्य में महापौर श्रीमती प्रीति सूरी जी, निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक जी, कटनी विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री पीताम्बर टोपनानी जी, स्थानीय पार्षदगण व वरिष्ठ वार्डवासियों सहित नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। सांसद निधि से नगर पालिक निगम अंतर्गत माधव नगर के वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री श्री विजय गुप्ता, माधवनगर मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ अग्रवाल, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक दादा ताराचंद जी, भगवान दास जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वागीश आनंद जी, डॉ वी.एम.राजपाल जी, करमचंद आसरानी जी, अशोक शिवलानी जी, ठाकुरदास रंगलानी जी, जाड़ामल जी, मानती राम जी, रामचंद्र कटारिया जी, गंगाराम कटारिया जी, एम आई सी सदस्य श्री शिब्बू साहू जी, श्री गोविंद चावला जी, श्री राजू माखीजा जी, पार्षदगण श्री रमेश सोनी जी, श्री सुरेंद्र गुप्ता जी, श्रीमती शकुंतला सोनी जी, श्री श्याम पंजवानी जी, सांसद जी के सहायक श्री विकास द्विवेदी जी सहित नगर निगम इंजीनियर श्री पवन श्रीवास्तव जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवम आभार श्री देवानंद असरानी ने किया।
धन्यवाद।
रिपोर्ट रवि शंकर पांडे

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें