बड़ी खबर
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु महापौर श्रीमति सूरी के निर्देशन में नगर निगम की एक और अभिनव पहल यातायात सुधार एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम निरंतर जारी रामेंद्र मनी त्रिपाठी, आबकारी विभाग के विभागीय समिति अध्यक्ष बने सार्वजनिक मार्गों के निराश्रित गोवंशों को पकड़ने का कार्य अवकाश के दिनों में भी जारी कटनी पहुंचे डीआईजी अतुल सिंह, पत्रकारों से ली घटनाक्रम की जानकारी, अभद्रता को लेकर कार्रवाई का दिया आश्वासन कटनी एसपी को हटाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, एक्स पर किया ट्वीट, अभिनव विश्वकर्मा होंगे कटनी के नए एसपी

Home » पॉलिटिक्स » Sonam Kapoor:किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में स्पीच को लेकर ट्रोल हुईं सोनम, लोग बोले- ग्लोबल शर्मिंदगी है

Sonam Kapoor:किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में स्पीच को लेकर ट्रोल हुईं सोनम, लोग बोले- ग्लोबल शर्मिंदगी है

Facebook
Twitter
WhatsApp

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुईं, जिसे लेकर वह चर्चा में चल रही हैं। इस इवेंट में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत भी की थी। इस समारोह में सोनम कपूर ने एक स्पीच भी दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही है।



गौरतलब है कि किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के एक दिन बाद रविवार सात मई को विंडसर कैसल में टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स के निकोल शेर्जिंगर भी राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सोनम कपूर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के सम्मान में एक स्पीच भी दी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

The Kerala Story: द केरल स्टोरी देखने की अपील करना युवक को पड़ा भारी, मारपीट के बाद मिली जान से मारने की धमकी


हाल ही में, सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की स्पीच का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि सोनम अपने स्पीच की शुरुआत नमस्ते से करती हैं, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आगे अभिनेत्री कहती है, ‘हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं,  दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति खुद में ही स्पेशल है। हम भविष्य बनाने के लिए सक्षम हैं, जहां हर आवाज सुनी जाती है।’

 

 


सोनम के इस वीडियो का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसे पता भी है कि यह क्या बोल रही हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इवेंट में जाना था तो अच्छे से तैयारी कर लेती, ये तो ऐसे बोल रही है मानों पांचवी क्लास की बच्ची हो, जो किसी इंग्लिश स्पीच  प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हो।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मैडम ने ग्लोबली शर्मिंदा कर दिया है।’ 

Shiv Thakre: पंगा लेने नहीं, इस वजह से खतरों के खिलाड़ी 13 में जा रहे शिव ठाकरे, खुद किया अपने प्लान का खुलासा


वर्क फ्रंट पर बात करें तो सोनम बेटे वायु आहूजा के जन्म के बाद जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली है। अभिनेत्री शोम मखीजा के निर्देशन में बनी ‘ब्लाइंड’ में दिखाई देंगी, जिसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी हैं। फैंस भी सोनम के कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Source link

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें